{"_id":"63de105b2580e14a855b679a","slug":"jammu-kashmir-avalanche-again-afravat-of-gulmarg-police-issued-advisory-for-tourists-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग के अफरवत में फिर हिमस्खलन, पुलिस ने पर्यटकों के लिए जारी की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग के अफरवत में फिर हिमस्खलन, पुलिस ने पर्यटकों के लिए जारी की सलाह
Sat, 04 Feb 2023 01:29 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:29 PM IST
सार
बारामुला पुलिस ने पर्यटकों से इस क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है। इससे पहले दो फरवरी को इसी इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो विदेशी स्कीयर्स की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हिमस्खलन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामुला जिले के गुलमर्ग के अफरवत इलाके में शनिवार को फिर से हिमस्खलन हुआ है। पुलिस के मुताबिक इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र को पहले ही रेड जोन घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
फिलहाल इस इलाके में आवाजाही बंद की गई है। पुलिस ने पर्यटकों से इस क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है। इससे पहले दो फरवरी को इसी इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो विदेशी स्कीयर्स की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों ने 19 विदेशी स्कीयर्स और 2 स्थानीय गाइड को रेस्क्यू किया था। मारे गए स्कीयर्स पोलैंड के रहने वाले थे। मारे गए पोलैंड के 2 विदेशी नागरिकों की पहचान कॉज़िलटॉफ (43 वर्ष) और एडम ग्रेच (45 वर्ष) के रूप में की गई थी।
विज्ञापन