फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: apple, walnut and cherry orchard can be opened in one canal land

जम्मू-कश्मीर: अब एक कनाल में भी लगेगा सेब, अखरोट और चेरी का बाग

Tue, 30 Mar 2021 02:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 30 Mar 2021 02:22 PM IST
सार

  • जम्मू-कश्मीर में सेब, अखरोट, चेरी, आम, लीची के बाग लगाना होगा आसान
  • बागवानी विभाग पांच सौ कनाल भूमि में बाग लगाने में बागवानों की करेगा सहायता

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: apple, walnut and cherry orchard can be opened in one canal land
अखरोट - फोटो : Pixabay

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सेब, अखरोट, चेरी, आम, लीची के बाग लगाना आसान होगा। पहले चार कनाल जमीन में बाग लगाने की अनुमति थी, अब एक कनाल जमीन पर भी बाग लगाया जा सकेगा। हाई डेनसिटी प्लांटेशन स्कीम को मोडीफाई किया गया है। साथ ही इस साल का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। बागवानी विभाग पांच सौ कनाल भूमि में बाग लगाने में बागवानों की सहायता करेगा। इसमें पचास फीसदी सब्सिडी भी दी जाएगी। पचास फीसदी राशि बागवान को खर्च करनी होगी।

विज्ञापन


बागवानी विभाग की ओर से मुहैया करवाए जाने वाले पौधे उच्च गुणवत्ता वाले होंगे। इनकी पैदावार भी कहीं ज्यादा है। पौधों की खास बात यह है कि छह से सात साल में पौधे फल देने लगेंगे। कुछ विदेशी प्रजातियों के पौधे भी मुहैया करवाए जाएंगे। बागवानी में बदलाव लाने के लिए पांच साल के लिए भी बागवानी विभाग ने एक्शन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की फिराक में आतंकी, आईईडी और स्टीकी बम इस्तेमाल कर बना सकते हैं काफिलों को निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में फलों की पैदावार को बढ़ावा दिया जाएगा। अब एक कनाल जमीन में भी बाग लग सकेगा। इसमें बागवान आम, सेब, लीची, अखरोट और सेब के पौधे लगा सकेंगे। इसके लिए सब्सिडी भी दी जाएगी। - सेवक राम, निदेशक, बागवानी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed