फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, JEE main, result

Jammu News: जेईई मेन में छाए शहर के होनहार, हीतल, वृद्धि को मिले 99.19 पर्सेंटाइल

विज्ञापन
jammu, JEE main, result
 हीतल कौल, 99.19 पर्सेंटाइल हासिल किए है
श्रीनगर के तैयब ने 99.99 पर्सेंटाइल, लद्दाख के बशीर अहमद ने 96.16 और जम्मू के अनिरुद्ध महाजन ने 99.77 पर्सेंटाइल हासिल किए
विज्ञापन

लद्दाख के बशीर ने भी बनाई जगह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंजीनियरिंग का सपना देख रहे छात्रों के लिए शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा। देर शाम जेईई मेन परिणाम जारी हुआ, जिसमें शहर के कई छात्रों ने सफलता पाई है। श्रीनगर के तैयब ऑल इंडिया 152 रैंक और 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया वही लड़कियों में हीतल कौल और वृद्धि ने लड़कियों में 99.19 पर्सेंटाइल हासिल किया है, जबकि लद्दाख के बशीर अहमद ने 96.16 ने पर्सेंटाइल हासिल कर लद्दाख में टॉप किया है। जम्मू के अनिरुद्ध महाजन ने 99.77 पर्सेंटाइल हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है।
शहर के मुट्टठी निवासी कश्मीरी पंडित परिवार की बेटी हीतल कौल 99.19 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। इतनी बड़ी सफलता मिलने पर भी अति उत्साह न दिखाते हुए हीतल ने कहा कि अभी जेईई एडवांस की चुनौती बाकी है। कदम फूंक-फूंक कर रखना है। जेईई के साथ बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करना एक चुनौती था, लेकिन इसे कभी खुद पर हावी नहीं होना दिया।
विज्ञापन

अब पूरा फोकस जेईई एडवांस की तैयारी पर रहेगा। हीतल ने कहा कि 10वीं कक्षा से सोच लिया था की जेईई के लिए परीक्षा देनी है। सफर काफी चुनौतीपूर्ण था। कभी-कभी ऐसा भी समय आया की हिम्मत हार गई थी, लेकिन परिवार को सहयोग बना रहा। उन्होंने कहा कि दिन में आठ से नौ घंटे पढ़ाई में बीत जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्कूल और कोचिंग भी शामिल हैं। हीतल ने कहा कि कोचिंग करने से आपकों सिर्फ एक लक्ष्य मिलता है। यह तय करने में आसनी होती है कि किस तरफ और कैसे आगे बढ़ना है। परिवार में पापा और मां सरकारी कर्मचारी है ऐसे में उनका भी काफी सहयोग रहा। कुछ अलग के लिए ही बीटेक की राह चुनी है। शहर में अन्य होनहार में वृद्धि भी शामिल हैं उन्होंने 99.19 पर्सेंटाइल हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

हरमेहर कौर ने 98.92 पर्सेंटाइल, हरिप्रिया गुप्ता ने 98.89 पर्सेंटाइल, आविका गंडोत्रा ने 98.7 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। लड़कों में अनिरुद्ध महाजन ने 99.77 पर्सेंटाइल, अशील उबोट ने 99.77 पर्सेंटाइल, गुरजोत सिंह 99.65 पर्सेंटाइल, विश्व गुप्ता 99.33 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपने बच्चों की सफलता पर अभिभावक भी गदगद है। यह सभी बच्चें शहर के निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed