फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jammu university, four vechial no antry

Jammu News: जम्मू विवि में चौपहिया वाहनों की 5 से नो एंंट्री

विज्ञापन
jammu, jammu university, four vechial no antry
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय कैंपस में पांच दिसंबर से चौपहिया वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। विवि में आने वाले संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को ई-वाहन या पैदल ही कैंपस में प्रवेश करना पड़ेगा। वहीं, वीसी मंगलवार से खुद कैंपस से कार्यालय तक पैदल सफर करने से पहल की शुरुआत करेंगे।
जम्मू विवि में हरित पहल को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया है। विवि के पार्किंग स्थल से कैंपस तक ई-वाहनों की निशुल्क सेवा होगी।
यह जानकारी सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण और मुख्य प्रॉक्टर प्रो. प्रकाश अंताल ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है। वहीं, डीन प्लानिंग प्रो. मीना शर्मा ने विवि के छात्र, शिक्षकों व कर्मचारियों से इस पहल को सफल बनने में योगदान देने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरित पहल को बढ़ावा देने के लिए जम्मू विवि में 1095 किलोवाट ग्रिड-आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र, सौर स्ट्रीट लाइट, एलईडी लाइटिंग सहित विभिन्न कदम उठाए हैं। विवि के पास अपने ई-रिक्शा हैं और कुछ को साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed