फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, jammu minicipal commitee

Jammu News: नगर निगम का भर्ती नियम के लिए ड्राफ्ट तैयार, मंजूरी के बाद भरेंगे पद

विज्ञापन
jammu, jammu minicipal commitee
कारपोरेशन में कई पद रिक्त, भर्ती नियम न होने से अधर में कार्रवाई
विज्ञापन

नियम बनने पर सफाई कर्मी, लाइनमैन, माली, क्लेरिकल स्टाफ सहित अन्य पद भरे जा सकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम ने भर्ती नियम बनाने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया है। इसे अब सचिवालय मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद पद भरें जा सकेंगा। मौजूदा समय में पालिसी न होने के कारण पदों को नहीं भरा जा सका है।
इससे सेवारत कर्मचारियों को अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। हालांकि, नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए एनजीओ के माध्यम से भर्ती की है, लेकिन काम में सुधार नहीं हो पाया है। पालिसी बनने के बाद कर्मचारियों को नियमित होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अब ड्राफ्ट तैयार कर भेजा गया है। इसमें भर्ती नियम को स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। नियम स्पष्ट होने से नगर निगम अपने स्तर पर भर्ती कर सकेगा। मौजूदा समय में नगर निगम बिना पालिसी के कोई भी भर्ती प्रक्रिया आरंभ नहीं कर सकता है। पद भरने के लिए कई बार सचिवालय को भी अवगत करवाया गया है, मगर कार्रवाई बीच में रुक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इतने पद भरे जाने हैं कारपोरेशन में

मौजूदा समय में सफाई कर्मचारियों के एक हजार, लाइनमैन के 50, माली के 50 और क्लेरिकल स्टाफ के भी 20 से ज्यादा पदों को भरा जाना है।


2018 से रुकी है सफाई कर्मियों की भर्ती
सफाई कर्मियों के 500 पदों के लिए भर्ती भी इन्हीं नियमों के कारण रुकी पड़ी है। 2018 में भर्ती प्रक्रिया आरंभ हुई थी। उस समय राज्य नियमों के अनुसार हो रही थी। मगर, यूटी बनने के बाद नियमों में बदलाव हुआ। इस कारण भर्ती बीच में रुक गई है।



भर्ती नियम के लिए ड्राफ्ट पालिसी बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति के बाद स्पष्ट होता कि किस तरह से भर्ती की जा सकती है। मौजूदा समय में पालिसी न होने से भर्ती रुकी पड़ी है।

- डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed