{"_id":"65a8317d2bfdb4d3f60dac83","slug":"jammu-ied-recovered-on-srinagar-chowkibal-highway-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: श्रीनगर-चौकीबल हाईवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश नाकाम, आईईडी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: श्रीनगर-चौकीबल हाईवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश नाकाम, आईईडी बरामद
Thu, 18 Jan 2024 12:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:26 PM IST
सार
सुरक्षाबलों ने बाद में आईईडी को बाद में नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों के लिए यह हाईवे सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस हाईवे पर सुरक्षाबलों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने बरामद किया IED
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में श्रीनगर-चौकीबल हाईवे पर चौकीबल के पास एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश को सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने बाद में आईईडी को बाद में नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों के लिए यह हाईवे सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस हाईवे पर सुरक्षाबलों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की चिनार कोर ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बुधवार को श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल नियमित अभियान के दौरान जवानों ने एक आईईडी बरामद की। बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इसे नष्ट कर एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया।
सेना कश्मीर को आतंक मुक्त रखने की प्रतिबद्धता पर कायम है। माना जा रहा है कि सेना के किसी काफिले को निशाना बनाने के उद्देश्य से आईईडी को सड़क किनारे प्लांट किया गया था।