फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: High security arrangements for PM Modi's visit,

Jammu : पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, एंटी ड्रोन सिस्टम और शॉर्प शूटर तैनात

Wed, 04 Jun 2025 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 12:52 AM IST
सार

पीएम के दौरे के मद्देनजर कटड़ा, रियासी, माहौर और बनिहाल समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कटड़ा से बनिहाल तक रेलवे लाइन पर अभेद्य सुरक्षा के इंतजाम हैं। एंटी ड्रोन सिस्टम और शॉर्प शूटर की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Jammu: High security arrangements for PM Modi's visit,
pm modi - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू आ रहे हैं। छह जून को वह कटड़ा में रहेंगे। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक को देश को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन


पीएम के दौरे के मद्देनजर कटड़ा, रियासी, माहौर और बनिहाल समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कटड़ा से बनिहाल तक रेलवे लाइन पर अभेद्य सुरक्षा के इंतजाम हैं। एंटी ड्रोन सिस्टम और शॉर्प शूटर की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन


चिनाब पुल और उसके आसपास के इलाकों व घने जंगलों में भी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। सुरक्षाबलों की गश्त बढ़ाने के साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। आयोजन स्थल पर एसपीजी ने घेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। चिनाब, अंजी खंड सहित पूरी ट्रेक पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। पुलिस औचक तलाशी अभियान भी चला रही है। एलओसी से लेकर आईबी तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर एजेंसियों की नजर है।

लखनपुर से श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा कड़ी है। खासकर कश्मीर से आने वाले वाहनों की पूरी चेकिंग की जा रही है। सोमवार को पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने उच्चस्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया था। आयोजन स्थल पर मॉक ड्रिल कर तैयारियों को जांचा गया है।


होटलों में बिना सत्यापन कमरा न देने की हिदायत
कटड़ा में होटलों में भी पुलिस की टीमें औचक निरीक्षण कर रही हैं। होटल संचालकों को बिना सत्यापन और पहचान पत्र के किसी को कमरा न देने की हिदायत के साथ होटलों में ठहरने वाले लोगों का पर्याप्त रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल के साथ लगते घरों में रहने वाले लोगों का पुलिस ने सत्यापन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed