फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, heighcourt, farewall

Jammu News: मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीश को दी विदाई

विज्ञापन
jammu, heighcourt, farewall
बार एसोसिएशन की ओर से हुआ कोर्ट परिसर में हुआ समारोह
विज्ञापन

दोनों न्यायाधीशों ने जताया अधिवक्ताओं का आभार

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान और न्यायाधीश पुनीत गुप्ता को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इसके लिए कोर्ट परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित न्यायाधीश, अधिवक्ता और न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह की में शुरुआत मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश पुनीत गुप्ता को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शॉल, मोमेंटो और गुलदस्ता भेंट किया। समारोह में मौजूद न्यायाधीशों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट किए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल कोतवाल ने दोनों न्यायाधीशों के कार्यकाल और उनके फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ने न्यायालय में कार्यवाही के दौरान हमेशा सभी वकीलों के साथ समान और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया। दोनों ने लंबित मामलों को निपटाने के लिए भी हमेशा प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कोतवाल ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए सामने आ रही चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। दोनों न्यायाधीशों ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग और विदाई समारोह आयोजित करने के लिए सभी अधिवक्ताओं और बार एसोसिएशन का आभार जताया।


समारोह को अधिवक्ता बलबीर सिंह मन्हास, एके साहनी और सुरिंदर कौर ने भी संबोधित किया। इस दौरान उच्च न्यायालय में स्थानांतरित हो चुके न्यायाधीश अतुल श्रीधरन, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण और सभी विशेष न्यायाधिकरण के सदस्य और बार एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन व कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed