फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, health, gandhi nagar hosipital, rks meeting

चिकित्सा स्टाफ ड्रेस कोड का सख्ती से करे पालन : चेयरमैन (फोटो सहित)

विज्ञापन
jammu, health, gandhi nagar hosipital, rks meeting
गांधीनगर अस्पताल में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक, चिकित्सा देखभाल को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के चेयरमैन एवं बाहु विधानसभा के विधायक विक्रम रंधावा ने गांधीनगर अस्पताल जम्मू के चिकित्सा स्टॉफ को ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही रोगी चिकित्सा देखभाल को मजबूत बनाने के लिए उचित प्रयास करने पर जोर दिया।
चेयरमैन ने कहा कि मरीजों के सुरक्षा प्रोटोकाल के साथ चिकित्सा स्टाफ के खाली पदों को भरने के लिए कदम उठाए जाएंगे। गांधीनगर अस्पताल में हुई बैठक में रंधावा ने कहा कि मरीजों की अक्सर शिकायत रहती है कि अधिकांश स्टाफ ड्रेस कोड का पालन नहीं करता है। इससे मरीज को चिकित्सा स्टाफ की पहचान करना मुश्किल रहता है। इन परिस्थितियों में कई बार मरीजों और चिकित्सा स्टाफ के बीच कहासुनी की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने जोर दिया कि मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के ढांचे को मजबूत बनाया जाए। खासतौर पर बिना तीमारदार आने वाले मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाए, इसके लिए एक समर्पित स्टाफ तैनात किया जाए। गांधीनगर अस्पताल हजारों लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने अस्पताल के बाल रोग वार्ड, ओपीडी ब्लाक, रक्त बैंक और मातृत्व वार्ड आदि का दौरा करने के साथ मरीजों और तीमारदारों से चिकित्सा सुविधाओं पर बात की। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डाॅ. हरबख्श सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. बलविंदर सिंह, डाॅ. सुनीता पुरी, डाॅ. संजीव, डाॅ. पूनम मनियाल और डाॅ. रुचिता महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed