{"_id":"659e350652dbbad11e0947c5","slug":"jammu-gangyal-police-solved-theft-case-in-72-hours-accused-arrested-with-goods-worth-six-lakhs-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: गंग्याल पुलिस ने 72 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया, छह लाख के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: गंग्याल पुलिस ने 72 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया, छह लाख के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
Wed, 10 Jan 2024 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:49 AM IST
सार
गंग्याल पुलिस ने चोरी के एक मामलों को 72 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इसमें चोरी हुए छह लाख के सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू: सामान संग पकड़ा आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के गंग्याल पुलिस ने चोरी के एक मामलों को 72 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इसमें चोरी हुए छह लाख के सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान अतवार सिंह निवासी बाबा फरीद नगर (जम्मू) के रूप में हुई। मामला छह जनवरी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजवानी में टाटा फेयर डील वर्कशॉप में देर रात चोरी हुई थी, जिसके संबंध में गंग्याल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने वर्कशॉप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद एक व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सामान बरामद कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। गंग्याल पुलिस एसएचओ जसविंद्र सिंह ने नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा है।