फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Emphasis on health, education and employment in Omar's first cabinet meeting

Jammu : उमर की पहली कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य-शिक्षा और रोजगार पर जोर, अफसरों को निष्पक्ष काम के निर्देश

Fri, 18 Oct 2024 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 01:01 AM IST
सार

बैठक में प्रमुख प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सरकार की तत्काल प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की गई। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन
Jammu: Emphasis on health, education and employment in Omar's first cabinet meeting
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दूसरे दिन वीरवार को उमर अब्दुल्ला ने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रमुख प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सरकार की तत्काल प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की गई। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन


नवगठित कैबिनेट ने महत्वपूर्ण शासन चुनौतियों की समीक्षा की। साथ ही प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, सार्वजनिक शिकायतों को संबोधित करने और नौकरशाही के भीतर पारदर्शिता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया। कैबिनेट ने चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति का भी मूल्यांकन किया। नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना शामिल है।
विज्ञापन


यह कैबिनेट बैठक क्षेत्र में वर्षों की राजनीतिक अनिश्चितता के बाद नेतृत्व की भूमिका में अब्दुल्ला की वापसी का प्रतीक है। इससे पहले शपथ ग्रहण के तत्काल बाद प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक कर उन्होंने कार्यपालिका और नौकरशाही के बीच सुचारू समन्वय स्थापित करने तथा सरकार से लोगों की दूरी को कम करने पर जोर दिया था। बैठक में उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, सकीना इत्तू, जावेद राणा, जावेद अहमद डार व सतीश शर्मा तथा मुख्य सचिव अटल डुल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल
डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से गुपकार स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी कोषाध्यक्ष शम्मी ओबराय, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार नसीर असलम वानी व संभागीय अध्यक्ष जम्मू रतन लाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed