{"_id":"682e38e248719785cb005af8","slug":"jammu-education-central-university-samvad-jammu-news-c-10-lko1027-618127-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भारत की हथियार प्रणाली बेजोड़ पाकिस्तान के खट्टे कर दिए दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भारत की हथियार प्रणाली बेजोड़ पाकिस्तान के खट्टे कर दिए दांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की आधुनिक हथियार प्रणाली को जानने का मौका मिला है। यह बेजोड़ है, जिसने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। यह बातें बुधवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में बुधवार को ‘नेशन फर्स्ट : माई रोल’ और ‘जानिए अपनी सेना को’ विषय पर हुए संवाद में विशेषज्ञों ने कहीं।
विशेषज्ञों ने वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में व्याख्यान दिए। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय और राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम की शुरुआत में विभागाध्यक्ष डॉ. नीता रानी ने वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य के संदर्भ में विषय की प्रासंगिकता को बताया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर रितु बख्शी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जेएस चीमा ने ऑपरेशन सिंदूर की रणनीतिक सफलता और इसके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत की नई रणनीति को समझाया जिसमें पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सटीक और सीमित हमले किए गए। भारत की आधुनिक हथियार प्रणाली और नेटवर्क आधारित युद्ध प्रणाली की तारीफ करते हुए पाकिस्तान की सैन्य विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरचरण सिंह ने ‘’राष्ट्र निर्माण में सेना की भूमिका और पर्यावरण जागरूकता’’ विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा चौधरी ने किया।