{"_id":"6786cfc576d3001e970b41ca","slug":"jammu-domana-crime-hit-and-run-case-jammu-news-c-10-lko1027-523931-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हिट एंड रन मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हिट एंड रन मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार
Wed, 15 Jan 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जनवरी 2024 को मुट्ठी में वाहन की टक्कर से दोपहिया वाहन चालक की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। दोमाना पुलिस ने तीन जनवरी 2024 को मुट्ठी में हुए हिट-एंड-रन मामले को सुलझाने का दावा किया है। साथ मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू-पूंछ नेशनल हाईवे पर मुट्ठी के पास अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। हादसे में अभिनीत (40) निवासी कामेश्वर कॉलोनी अखनूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही दोमाना पुलिस ने केस दर्ज लिया था। विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी की मदद से जांच की गई। इसके बाद एसएचओ दोमाना इंस्पेक्टर राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने आरोपी चालक की पहचान की और गिरफ्तार कर लिया।
उसकी पहचान सलीम अहमद निवासी सनासर तहसील बटोत (रामबन) के रूप में हुई। यह मौजूदा समय में जम्मू के पटोली ब्राह्मणा में रहता है। घटना में शामिल टिपर (जेके 02बीएच9527) को भी जब्त कर लिया गया है।