फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, mahashivratri, work

Jammu News: भोले बाबा के जलाभिषेक के लिए सजने लगे शिवालय, धूमधाम से मनेगा महाशिवरात्रि महोत्सव

विज्ञापन
jammu, culture, mahashivratri, work
महा​शिवरात्रि से पहले रणबीरेश्वर मंदिर के रंग रोगन में लगे श्रमिक। संवाद
शालामार स्थित प्राचीन रणबीरेश्वर मंदिर, पंजबख्तर मंदिर, शिव मंदिर पीरखो, शिव धाम मंदिर कैनाल रोड में तैयारियां शुरू
विज्ञापन

महोत्सव में स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, भंडारे के साथ शोभायात्रा, मेला रहेगा आकर्षण का केंद्र

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में महाशिवरात्रि महोत्सव 26 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। भोले बाबा के जलाभिषेक के लिए शिवालय सजने लगे हैं। प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिरों में महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिव मंदिरों को रंग रोगन, वाल पेंटिंग सहित मुख्य मंदिर के प्रवेश द्वार, सभा कक्षों में कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
प्राचीन शिव मंदिराें के प्रबंधकों के अनुसार इस बार भी पूरा शहर भोलेमय होने वाला है। चारों तरफ भंडारे, शिव बरात सहित शोभायात्रा की धूम के बीच भक्तिरस की गंगा बहेगी। शालामार स्थित जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के रणबीरेश्वर मंदिर में करीब डेढ़ सौ वर्ष पूर्व का भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग है।
विज्ञापन

इसे महाराज रणबीर सिंह ने बनवाया था। इस वर्ष ट्रस्ट की तरफ से एक मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। ट्रस्ट के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के कई मंदिर हैं, जो जम्मू के विभिन्न भागों में हैं। इसमें पुरमंदिर, रघुनाथ मंदिर, नगरोटा शिव मंदिर प्रमुख हैं। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले शहर में मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका आयोजन श्री रणबीरेश्वर वेलफेयर कमेटी के साथ मिलकर करेंगे। यहां पर उस दिन चार पहर की पूजा-अर्चना व बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा। यहां पर स्थापित शिवलिंग आठ फुट ऊंचा है। मंदिर के बाहर व अंदर रंग रोगन का कार्य चल रहा है।


करीब 1300 वर्ष पुरारे पंच बख्तर मंदिर में होंगे भव्य कार्यक्रम
शहर के बीच स्थित पंज बख्तर मंदिर करीब 1300 वर्ष पुराना है। यहां पर बेरी का पेड़ भी काफी प्राचीन है। कहा जाता है कि गुरु नानक देव जी भी यहां रुके थे। महाशिव रात्रि महोत्सव पर मंदिर में कई आयोजन होते हैं। मंदिर के रिसीवर रिटायर्ड जज सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दिन शास्त्रीय संगीत, जलाभिषेक, पूजा-अर्चना के बीच कत्थक नृत्य का कार्यक्रम होगा। फोक आर्ट के माध्यम से भी महोत्सव को दर्शाया जाएगा। निमंत्रण चेतना यात्रा 23 फरवरी को निकाली जाएगी। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक सुबह व शाम अनवरत होगा। यहां पर रंगरोगन का काम शुरू हो गया है। पुजारी सचिन पांडेय ने बताया कि यहां के गुरुकुल में कई छात्र वेदों व उपनिषदों का अध्ययन कर रहे हैं।


मान्यता : भगवान श्रीराम के समय का पीरखो शिव मंदिर
शहर में स्थित प्रसिद्ध पीरखो शिव मंदिर भी है। मान्यता है कि यह भगवान श्रीराम के समय का है। यहां से सीधे अमरनाथ जाने की गुफा भी है, जो अब बंद कर दी गई है। पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। आयोजन भव्य होगा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।



कैनाल रोड शिवधाम मंदिर में भी चल रहीं महोत्सव की तैयारियां
कैनाल रोड स्थित शिवधाम मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर के अंदर व बाहर रंग रोगन किया जा रहा है। यहां पर बहुत बड़ा शिवलिंग स्थापित किया गया है। हर वर्ष यहां पर मेला व जलाभिषेक के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। महोत्सव के आयोजन को लेकर यहां पर प्रबंधक मुल्कराज शर्मा ने बताया कि विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। अलसुबह से ही जलाभिषेक व पूजा-अर्चना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed