फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, dogra brahaman sabha

Jammu News: 10 अप्रैल को धूमधाम को मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती

विज्ञापन
jammu, culture, dogra brahaman sabha
डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा छन्नी हिम्मत इकाई के अध्यक्ष ने दी जानकारी
विज्ञापन

बताया, पांच लगेगा स्वास्थ्य शिविर, परेड सभा कार्यालय में पंजीकरण की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा (डीबीपीएस) पांच और 10 मई को सभा भवन में उत्साह और उमंग के साथ समारोहों का आयोजन कर भगवान श्री परशुराम जयंती मनाएगी। यह जानकारी डीबीपीएस छन्नी हिम्मत इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक में अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने दी है।

उन्होंने बताया कि दस मई को परशुराम जयंती के संबंध में समारोह होंगे। पांच मई को सुबह 10 बजे सभा के परिसर में एचओडी कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशलिटी जम्मू की ओर से डॉ. सुशील शर्मा द्वारा एक मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। लोग चेकअप के लिए ब्राह्मण सभा परेड जम्मू में पंजीकरण करवा सकते हैं। 10 मई को सुबह साढ़े 10 बजे रथयात्रा, बाइक और कार रैली निकाली जाएगी। रैली ब्राह्मण सभा परेड जम्मू से शुरू होकर मोती बाजार, पक्का डंगा, चौक चबूतरा, जैन बाजार, लिंक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, कनक मंडी, राजिंदर बाजार, रघुनाथ बाजार और शालामार आदि होते हुए चाणक्य चौक परेड पर समाप्त होगी। इसमें विभिन्न धार्मिक संगठन भाग लेंगे। जयंती जिला और तहसील स्तर पर भी मनाई जा रही है। इसी दिन दो बजे भंडारे का आयोजन होगा। बैठक में पीसी शर्मा, सुभाष शास्त्री, सौजन्य शर्मा, एमएल पाधा, शिव राम शर्मा, बरिता राम शर्मा, रोमेश शर्मा, रमन शर्मा, राजेश बरगोत्रा, रितिज खजूरिया, गोपाल शर्मा, भूमि चंद, यशपाल सासन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed