{"_id":"6802bb1ed70d7fff9509414b","slug":"jammu-culture-compition-jammu-news-c-10-lko1027-592400-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निबंध सह भाषण प्रतियोगिता में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के आदित्य छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निबंध सह भाषण प्रतियोगिता में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के आदित्य छाए
विज्ञापन
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मुख्यालय गांधीनगर जम्मू में हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मुख्यालय गांधीनगर जम्मू में शुक्रवार को निबंध सह भाषण प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन अग्निशमन सेवा सप्ताह गतिविधि योजना के एक भाग के रूप में किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताओं के पहले, दूसरे और तीसरे स्थानों में रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपनिदेशक राज कुमार रैना मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के 19 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य ने पहला स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र के साथ तीन हजार रुपये नकद का पुरस्कार दिया गया।
दूसरे स्थान पर रहे मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल छन्नी हिम्मत की कक्षा 9वीं की छात्रा अक्षरा को 2500 रुपये, स्मृति चिह्न पर प्रमाण, तीसरे स्थान मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल छन्नी हिम्मत की कक्षा 10वीं की छात्रा पूजा रहीं। उन्हें स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और 2000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।