{"_id":"67fada96887eb938e90c22b2","slug":"jammu-culture-basikhi-jammu-news-c-10-lko1027-587670-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बैसाखी पर शहर के गुरुद्वारों में दिखेगा सामाजिक समरसता का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बैसाखी पर शहर के गुरुद्वारों में दिखेगा सामाजिक समरसता का संगम
विज्ञापन
चांदपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रागी जत्थे करेंगे गुरुओं की वाणी का करेंगे बखान, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें संबंध में गुरुद्वारों में सामाजिक समरसता का संगम दिखेगा। सोमवार को अलसुबह से ही गुरवाणी के पाठ होंगे। वहीं, रागी जत्थे व अमृतसर से आए सिख धर्म प्रचारक धर्म की महिमा का बखान कर खालसा पंथ की स्थापना के उद्देश्य पर चर्चा करेंगे।
मुख्य कार्यक्रम चांदपुर के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी में होगा। सोमवार सुबह यहां पर गतका पार्टी युद्धकला का प्रदर्शन करेगी। आयोजन को लेकर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर रणनीति बनाई।
बैसाखी पर्व पारंपरिक तौर पर उत्सवधर्मिता का पर्व है। गेहूं की फसल की कटाई व उसमें हर्ष, सामूहिक एकता के साथ धार्मिक परंपराओं का जो मेल दिखता है। पर्व को लेकर हर वर्ष की तरह तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह टोहरा, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ने बैठक की।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने बताया कि करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु चांदपुर गुरुद्वारे में माथा टेकेंगे और लंगर छकेंगे। इसके लिए नगर आयुक्त को कमेटी ने पर्व को लेकर पत्र लिखा है। इसमें सफाई व्यवस्था के लिए 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की व्यवस्था, दो पान के टैंकर, दो मोबाइल शौचालय, चार डस्टबिन कंटेनर, पानी का छिड़काव करने वाले वाहन उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है।
इन स्थानों पर भी होंगे कार्यक्रम
स्थित गुरुद्वारा संत पुरा डन्ना, सतवारी स्थित गुरुद्वारा अशोक नगर, तालाब टिल्लो स्थित गुरुद्वारा टहली साहिब, रिहाड़ी स्थित कल्गीदर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन, गुरुवाणी के पाठ के कार्यक्रम सुबह चार बजे से दोपहर तक चलेंगे। इसके बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा। सुबह चार बजे से साढ़े 10 बजे यहां कार्यक्रम होंगे। उसके बाद सभी सामूहिक तौर पर चांदपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी में एकत्र होंगे।