फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, two arrest

Jammu News: 47 ग्राम हेरोइन के साथ दो कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 07 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
jammu, crime, two arrest
दोमाना। ऑपरेशन संजीवनी के तहत पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस पोस्ट पौनीचक ने 47 ग्राम हेरोइन के साथ दो कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान फारूक अहमद (36) निवासी कोकरनाग (अनंतनाग) और मोहम्मद कामरान शेख (29) निवासी लिंक रोड किश्तवाड़ के रूप में हुई है। थाना दोमाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रकाश शर्मा के आदेश के तहत प्रभारी पीएसआई विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस चौकी पौनीचक की टीम ने उदयवाला के पास गश्त के दौरान दो लोगों को रोका और तलाशी लेने पर 47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन दोमाना में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी मुख्य नशा तस्कर हैं और जम्मू में तस्करी का काम करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed