{"_id":"681bbcb50182469ddf077d39","slug":"jammu-crime-lower-rupnagar-theft-jammu-news-c-336-1-ja11002-100621-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डेढ़ लाख के गहने और 45 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डेढ़ लाख के गहने और 45 हजार रुपये चोरी
Thu, 08 May 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 08 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
लोअर रूपनगर में चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। लोअर रूप नगर इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान एक सूने घर को निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये के गहने और 45 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित परिवार के सदस्य कर्ण ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर में कोई नहीं था। पत्नी काम से बाहर गई हुई थी। तभी मोहल्ले वालों ने सूचित कर चोरी के बारे में बताया। जैसे ही घर पहुंचे तो सब कुछ बिखरा हुआ था। घर से डेढ़ लाख रुपये के गहने और करीब 45 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक स्कूटी पर दो युवक आते नजर आ रहे हैं। चिन्नोर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आगे की जांच जारी है।