{"_id":"6611bd191d1cd0d42e0b5ef4","slug":"jammu-crime-drugs-jammu-news-c-10-jam1008-335634-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिले में नशे ने जमाए पैर, हर दिन मिल रहे दो-तीन मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिले में नशे ने जमाए पैर, हर दिन मिल रहे दो-तीन मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की कार्रवाई दे रही गवाही... मार्च में एनडीपीएस के तहत 20 से अधिक मामले दर्जमहिला और पुलिस कर्मचारियों की संलिप्ता से बढ़ी चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में नशे का कारोबार फैलता जा रहा है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में नशा हर गली-कूचे की दुकान पर आटा-चावल की तरह बिक रहा है। इसका खुलासा खुद पुलिस की कार्रवाई कर रही है। मार्च माह में ही 20 से अधिक नशा तस्कर पकड़े गए हैं। औसतन हर दो से तीन दिन में नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। लेकिन नशे के कारोबार में महिलाओं और पुलिस कर्मियों की बढ़ती संलिप्तता पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।
जिले में मार्च महीने में एनडीपीएस के तहत 20 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है, लेकिन तस्करों का नेटवर्क इतना फैल चुका है, जिसके खत्म करने के लिए लंबा समय लगेगा। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के रूप में अब उनकी संपत्ति कुर्क होने लगी है। राजीव नगर, आरएस पुरा और बिश्नाह में पुलिस ने नशा तस्करों की संपित्त कुर्क की है। बावजूद इसके नशा जिले व शहर में पुलिस की नाक के नीचे बिक रहा है। अब आम लोग भी इसके खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। गत दिनों रेश्मघर कॉलोनी के लोगों ने इलाके में बढ़ते नशे के खिलाफ प्रदर्शन किया था। लोगों का दावा था उनके इलाके में छह माह छह से अधिक मौतें नशे की ओवरडोज के कारण हुई हैं।
मार्च माह में एनडीपीएस के तहत हुई कार्रवाई
सात मार्च : दोमाना में 15 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाहु फोर्ट इलाके में 560 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार
आठ मार्च : नरवाल क्षेत्र में सात ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार
14 मार्च : आरएस पुरा में 18 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
16 मार्च : नगरोटा क्षेत्र में 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर पकड़े
18 मार्च : गांधीनगर पुलिस क्षेत्र से 231 ग्राम हेरोइन नर्सिंग की छात्रा गिरफ्तार
19 मार्च : जम्मू बस स्टैंड क्षेत्र से सात ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा
21 मार्च : दोमाना से एक किलो गांजा सहित एक नशा तस्कर पकड़ा
23 मार्च : आरएस पुरा से 55 ग्राम मनोविकार जनक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार
24 मार्च : आरएस पुरा से हेरोइन सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार
25 मार्च : पीर मिट्ठा क्षेत्र से हेरोइन के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, नरवाल क्षेत्र से पुलिस ने हेरोइन के साथ एक तस्कर पकड़ा
27 मार्च : बाहु फोर्ट क्षेत्र से महिला सहित दो तस्कर हेरोइन सहित गिरफ्तार, सिद्दड़ा क्षेत्र से 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, दोमाना से 55 ग्राम हेरोइन सहित दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
02 अप्रैल : गुज्जर नगर इलाके से हेरोइन से साथ पूर्व पुलिस कर्मी गिरफ्तार
04 अप्रैल : नवाबाद क्षेत्र से 14 ग्राम हेरोइन सहित इमाम गिरफ्तार
05 अप्रैल : गंग्याल क्षेत्र से तीन नशा तस्कर गिरफ्तार