फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, chain sneching

बहादुर नेहा: स्कूटी छोड़ झपटमार को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
jammu, crime, chain sneching
नेहा जैन
- शहर के पीर मिट्ठा में दिया था वारदात काे अंजाम, सोने की चेन झपट के भाग रहा था
विज्ञापन

- बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी महिला, प्रशासन पर उठाए सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के पीर मिट्ठा इलाके में एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए भरे बाजार दौड़ के एक झपटमार को पकड़ा। झपटमार महिला की सोने की चेन झपट के भाग रहा था। झपटमार को पकड़ने के बाद महिला ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि झपटमार से महिला की चेन बरामद नहीं की जा सकी। महिला ने झपटमार के खिलाफ परेड चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित नेहा जैन शहर के कालीजनी इलाके की रहने वाली हैं। वीरवार को दोपहर नेहा दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले अपने बेटे को वापस लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इस दौरान उनकी पांच वर्षीय बेटी भी उनके साथ थी। नेहा जैसे ही पीर मिट्ठा इलाके के बबलू पूड़ी वाले की गली में पहुंची, वैसे ही सामने से पैदल आ रहे एक युवक ने उनके गले से चेन झपट ली। युवक चेन झपट भागने लगा। इसपर नेहा भी अपने बच्चों को स्कूटी से उतार के उसका पीछा करने लगीं। थोड़ा आगे चलने पर बाजार में भीड़ होने की वजह से नेहा ने स्कूटी खड़ी की और दौड़कर झपटमार का पीछा करने लगी।
विज्ञापन


थोडा आगे जाने पर बाजार में मौजूद लोगों की मदद से नेहा ने पहलवान दी हट्टी के पास झपटमार को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने झपटमार की जमकर पिटाई भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने झपटमार को थाने पहुंचाया। झपटमार ने बताया कि भागने के दौरान ही उसने चेन अपने साथी को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा का कहना है कि मेरे साथ हुई घटना शहर में महिला सुरक्षा की स्थिति को दर्शाती है। मैं उस दौरान स्कूटी पर सवार थी, मुझे और मेरे बच्चों को चोट भी पहुंच सकती थी। दोपहर में भरे बाजार हुई इस घटना से पता चलता है कि शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। पुलिस-प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed