फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, accident, one death

Jammu News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
jammu, crime, accident, one death
छन्नी हिम्मत पोस्ट आफिस के पास दोपहर के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

घटना के बाद कार चालक फरार, केमिस्ट शॉम में काम करता था फैजान
राजोरी का रहने वाला था मृतक, खाना खाने के लिए निकला था दुकान से
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छन्नी हिम्मत में पोस्ट ऑफिस कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान फैजान-उल-इस्लाम (26) पुत्र मंजूर हुसैन निवासी मंजाकोट (राजोरी) के रूप में हुई है। वह छन्नी हिम्मत में किराए के कमरे में रह रहा था और केमिस्ट शॉप में काम करता था।

जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार को दोपहर एक से दो बजे के करीब हुआ है। फैजान खाना खाने गया था और दुकान से स्कूटी निकाला था। छन्नी हिम्मत में पोस्ट ऑफिस के कार्यालय के साथ सड़क किनारे स्कूटी के पास ही खड़ा था। इस बीच तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान गुलाम रसूल निवासी दराज कोटरंका (राजोरी) के रूप में हुई है। हालांकि वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के अनुसार फैजान केमिस्ट शॉप से खाना खाने के लिए निकाला था। उसने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी, लेकिन तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। छन्नी हिम्मत पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed