फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu congress protest leaders detained as police foils march to Raj Bhawan in Jammu

Jammu Protest: जम्मू में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, कई नेता हिरासत में

Thu, 18 Jul 2024 05:15 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: गुलशन कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 05:15 PM IST
सार

आतंकवाद के बढ़ती घटनाओं और उपराज्यपाल को और अधिक अधिकार दिए जाने के विरोध में गुरुवार को जम्मू में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
jammu congress protest leaders detained as police foils march to Raj Bhawan in Jammu
जम्मू में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

 जम्मू में गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राजभवन की ओर बढ़ते हुए पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की भी हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ रहे आतंकवादी हमले के खिलाफ कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि भाजपा के आतंकवाद को खत्म करने के दावे बिल्कुल खोखले हैं। दो महीनों में दस से अधिक आतंकी वारदातें हो चुकी हैं, जिसमें आम लोगों के साथ सैनिकों ने भी अपने जान गंवाई हैं। भाजपा बैठक के बाद बैठक कर रही है, लेकिन सफलता कुछ नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने उपराज्यपाल को और अधिक अधिकार दिए जाने का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में अपनी हार साफ नजर आ रही है। इसलिए चुनाव होने से पहले ही उपराज्यपाल को अतिरिक्त शक्तियां दे दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर मामलों के कांग्रेस प्रभारी भरत सिंह सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी और कई अन्य पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रेजीडेंसी रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से बाहर आए और राजभवन की ओर मार्च करना शुरू किया।

हालांकि, बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर करीब एक किलोमीटर तक चले गए, जिसके बाद उनके नेताओं को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस वाहनों में ले जाया गया।

सोलंकी ने कहा, "भाजपा के सभी बड़े दावे, विशेष रूप से 2019 के बाद के विकास, शांतिपूर्ण जम्मू क्षेत्र में बढ़ती आतंकी घटनाओं के सामने धराशायी हो गए हैं। उपराज्यपाल को सभी शक्तियां देने का मतलब है कि जनता की सरकार चुने जाने के बाद भी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर पर राज कायम रहे, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।"

 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वानी ने भी भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन आतंकवाद का कोई अंत नहीं हुआ है जो पूरे केंद्र शासित प्रदेश में नए क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed