फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, cold, climate

Jammu News: पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरन में इजाफा, हवाई-रेल सेवा पर कोहरे की मार

विज्ञापन
jammu, cold, climate
15 जनवरी तक मौसम खुष्क बने रहने की संभावना, ठंड से फिलहाल राहत नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। हर जगह अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिस वजह से मैदानों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम का असर हवाई और रेल सेवा पर भी पड़ने लगा है। रविवार को जम्मू से श्रीनगर, लेह और दिल्ली की तीन फ्लाइट देरी से पहुंचीं हैं। वहीं, ट्रेन भी देरी से जम्मू पहुंचीं हैं। श्रीनगर और जम्मू का रात और दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहा। जम्मू, सांबा और कठुआ जिलाें में लगातार घना कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 15 जनवरी तक खुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। बीच में हल्की बारिश व बर्फबारी भी हो सकती है। फिलहाल अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।
जम्मू में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिर कर 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कटड़ा का तापमान 19.4 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री, पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री, गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री, काजीगुंड का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री, कोकेरनाग का माइनस 1.4 डिग्री, कुपवाड़ा का माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिसंबर माह में कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


11 ट्रेनें पहुंची देरी से
कोहरे के चलते ट्रेनों का जम्मू देरी पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को करीब 11 ट्रेनें देरी से पहुंची हैं। इनमें 22461-श्रीशक्ति एक्सप्रेस दो घंटे, 14609-हेमकुंट एक्सप्रेस दो घंटे, 12445-उत्तर संपर्क क्रांति 30 मिनट, 14033-जम्मू मेल दो घंटे, 12413-पूजा एक्सप्रेस 12 घंटे, 13151- सियादेह एक्सप्रेस 30 मिनट, 12473-सर्वोदय एक्सप्रेस दो घंटे, 18101-मूरी एक्सप्रेस चार घंटे, 12919- मालवा एक्सप्रेस सात घंटे, 11077-झेलम एक्सप्रेस सात घंटे और 14661-शालीमार एक्सप्रेस सात घंटे देरी से जम्मू पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed