फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, pakistan attack

Jammu News: दिन चढ़ने के साथ पाकिस्तान ने शहर में दागे गोले, एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
jammu, city, pakistan attack
मकान और वाहन क्षतिग्रस्त; सहमे शहरवासी बोले-अभी तक शहर था अछूता, अब हो आर-पार का फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच शनिवार को सुबह पहली बार शहर के अंदरूनी इलाकों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना ने रिहाड़ी, जानीपुर, आप शंभू मंदिर और रायपुर खेरी में ड्रोन और मोर्टार से गोले दागे। इसमें खेरी बन तालाब के जाकिर हुसैन (45) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। इनका जीएमसी में उपचार जारी है।
शनिवार सुबह करीब छह बजे पाकिस्तान की तरफ से अचानक हमला शुरू हुआ। मोर्टार से बमबारी शुरू की। रिहाड़ी, जानीपुर और रायपुर खेरी में लोगों के घरों पर गोले गिरे। आप शंभू मंदिर के मुख्य प्रवेशद्वार के पास भी धमाका हुआ। शहर के चार स्थानों पर हुए हमले से घर और वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इन हमलों से लोग दहशत में दिखे।
विज्ञापन

पहला हमला करीब पौने छह बजे रिहाड़ी में बेबी केटरर इलाके में हुआ। यहां मोर्टार शैल एक मकान की तीसरी मंजिल पर गिरा, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। इसका मलबा घर के नीचे खड़ी कार, स्कूटी और बाइक पर गिरा। इससे वाहनों के शीशे भी टूट गए। अचानक हुए हमले से घर में रहने लोग सहम गए और बाहर की तरफ भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विनीत गुप्ता, नीरज गुप्ता, हिताक्षी गुप्ता व राजिंद्र कुमार घायल हुए। इसके बाद कैरी खान बनतालाब में एक पेड़ पर मोर्टार शैल गिरा। इससे उस समय वहां मौजूद जाकिर हुसैन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए। स्थानीय निवासी मोहम्मद खान ने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में गोले गिरे हैं। पाकिस्तान आम लोगों को निशाना बना रहा है। अब आर-पार का फैसला होना जरूरी है।

--
घर में सोई थी मां-बेटी, अचानक हुआ हमला
शहर के जानीपुर में भी हमला हुआ। घर की छत पर गोला गिरा, जिससे वहां छेद हो गया और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह हमला सुबह करीब छह बजे हुआ। घर में मां और बेटी एक कमरे में सोई थीं। बेटी ने कहा कि सुबह करीब छह बजे धमाका हुआ। बाहर आकर देखा को किचन, लाॅबी, डाइनिंग हॉल में धुंआ भरा था। दीवार टूट गई थीं, मलबा बिखरा। घर में बने पूजा कक्ष को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed