फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, JMC, samvad programme

Jammu News: असराराबाद को गुलशन नगर से जोड़ने के लिए बने पुल

विज्ञापन
jammu, city, JMC, samvad programme
जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबो​धित करते अ​धिकारी। संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वार्डों के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं में अब आम लोगों की भागीदारी होगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने जन संवाद पहल शुरू की है। इसी कड़ी में वीरवार को वार्ड 71 सिधड़ा में कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों ने असराराबाद को गुलशन नगर से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण की मांग उठाई।
नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव, जम्मू पूर्व से विधायक युद्धवीर सेठी ने क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के साथ लोगों के सुझाव भी सुने।
मौजूद लोगों ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, नियमित जलापूर्ति, पार्कों का विकास, डिस्पेंसरी खोलना, आंतरिक गलियों में टाइल लगाना, एटीएम कियोस्क की स्थापना, असराराबाद को गुलशन नगर से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण और स्थानीय संपर्क सड़कों पर तारबंदी सहित मुद्दों से विधायक व नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

विधायक युद्धवीर सेठी ने जन संवाद शुरू करने के लिए आयुक्त नगर निगम की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाले पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। लोगों से अपने-अपने वार्डों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने को कहा। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त कृष्ण लाल, अब्दुल सतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed