फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Which subject is right after 11th, confusion among students

जम्मू-कश्मीर: 11वीं के बाद कौन सा विषय है सही, विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति

Sun, 16 May 2021 03:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 16 May 2021 03:40 PM IST
सार

सीबीएसई ने इस बार खत्म किया गया स्ट्रीम सिस्टम। सीबीएसई स्कूल विद्यार्थियों को विषय चुनने के लिए कर रहे जागरूक।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Which subject is right after 11th, confusion among students
subject stress

विस्तार

सीबीएसई की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 11वीं कक्षा की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। संभावता जून अंत से यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सीबीएसई ने इस बार स्ट्रीम सिस्टम को खत्म किया है। ऐसे में विद्यार्थियों में विषय चयन को लेकर काफी असमंजस है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के सीबीएसई स्कूलों में छात्र और अभिभावक की ओर से इस संबंध में शिकायत पहुंच रही है, वहीं सीबीएसई दोस्त फॉर लाइफ एप पर भी शिकायत पहुंच रही हैं। सीबीएसई स्कूल बच्चों को विषय का चयन करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। विषय कॉम्बिनेशन के बारे में भी बच्चों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


डेली राइजिंग स्कूल के निदेशक प्रिंसिपल डॉ. अतुल हंस ने कहा कि विषय कॉम्बिनेशन को लेकर बच्चों में असमंजस है। इस संबंध में स्कूल में लगातार बच्चों और अभिभावकों की शिकायत पहुंच रही है। बच्चों को काउंसलिंग की सुविधा दी जा रही है और उनकी हर समस्या का समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: घर से बेवजह निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जा सकते हैं पुलिस थाने

छात्रों को करियर गाइडेंस में उन्हें विषय चयन के बारे में बताया जाता है। इसके साथ करियर काउंसलिंग की जाती है। वहीं जोधामल पब्लिक स्कूल ने भी बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जहां पर वह विषय सहित अन्य विषयों पर अपनी बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed