फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona in Jammu and Kashmir: If you are needlessly coming out of the house then be careful, you can go to the police station

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: घर से बेवजह निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जा सकते हैं पुलिस थाने

Sun, 16 May 2021 02:57 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 16 May 2021 02:57 PM IST
सार

पुलिस ने मोबाइल वैन के जरिये कोरोना कर्फ्यू के बीच लोगों को घरों में रहने की दी हिदायत।

 

विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: If you are needlessly coming out of the house then be careful, you can go to the police station
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू शनिवार को भी सख्ती से लागू रहा। बिना कारण लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। बेवजह सड़कों पर घूम रहे 30 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने थाने में ले जाकर चेतावनी देकर छोड़ा। पूरे शहर में मोबाइल वैनों के माध्यम से पुलिस गश्त करती रही।

विज्ञापन


साथ ही लाउडस्पीकर से लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत भी दी है। शनिवार को वेयर हाउस के आसपास किराना आदि की दुकानें भी बंद रखी गईं। मुख्य चौक-चौराहों से रौनक गायब रही, कंटीले तार लगाकर मुख्य सड़कों को सील कर रखा है। शहर के व्यस्ततम पनामा चौक, गांधीनगर, गोल मार्केट, महेशपुरा चौक, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, बिक्रम चौक में दोपहर को वीरानी छाई रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जीएमसी जम्मू में 31 मई तक शुरू होगा इमरजेंसी ब्लॉक, लगेंगे 100 बेड
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, काम न मिलने से दिहाड़ीदारों की मुश्किल दिन-ब दिन बढ़ती जा रही है। आटो चालकों को भी सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। वे भी शाम को मायूस होकर लौट रहे हैं। ऑटो चालक सोनू, संदीप, मनोज ने बताया कि सड़कें खाली हैं। ऐसे में सवारियां नहीं मिल रहीं। ऑटो की किश्तें निकालना मुश्किल हो गया है। फेरी वालों का काम भी चौपट हो गया है। लाकडाउन बढ़ने से गरीब लोगों को अब रोजी-रोटी की समस्या बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed