{"_id":"60b24d33d25af84a3157adbe","slug":"jammu-and-kashmir-water-shortage-as-the-heat-rises-people-quenching-their-thirst-with-tankers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत, टैंकरों से प्यास बुझा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत, टैंकरों से प्यास बुझा रहे लोग
Sat, 29 May 2021 07:48 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 29 May 2021 07:48 PM IST
सार
शहर की सैनिक कॉलोनी, नरवाल, सुजवां, बठिंडी, सिद्दड़ा समेत कई इलाकों में आपूर्ति ठप
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में जल संकट भी गहराने लगा है। शहर की सैनिक कॉलोनी, नरवाल, सुजवां, बठिंडी, सिद्दड़ा समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, टैंकरों से प्यास बुझाई जा रही है। सैनिक कॉलोनी के लोग कई बार जलशक्ति विभाग से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इलाके में नलों में दिन में 15 से 20 मिनट ही पानी आ रहा है, जो पर्याप्त नहीं। नरवाल इलाके में नए बने घरों में नलों में पानी नहीं आ रहा, यहां अस्थाई तौर पर व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब पानी की डिमांड बढ़ने पर समस्या पेश आ रही है। जलशक्ति विभाग समस्या का निदान करने के लिए प्रस्ताव भी बना चुका है, लेकिन अभी इसे मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कहर बरपा रही भीषण गर्मी, पंखे, कूलर भी नहीं दे पा रहे राहत
विज्ञापन
इसके अलावा नए जुड़े वार्डों में भी पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। गर्मी बढ़ने पर अब नल सूख जा रहे हैं। ऐसे में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों का कहना है कि विभाग हर बार आश्वासन देता है कि समस्या का निदान किया जाएगा। लेकिन गर्मी के मौमस में समस्या गहरा जाती है। इससे परेशानी होती है।
समस्या ध्यान में है। जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा। शहर के इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है। - सुरेंद्र खजुरिया, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग