{"_id":"619f705d26db5a356214c25c","slug":"jammu-and-kashmir-tomato-slaves-rs-100-per-kg-shopkeepers-are-refraining-from-selling-due-to-low-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: टमाटर के दास 100 रुपये प्रति किलो, मांग कम होने से दुकानदार भी बेचने से कर रहे परहेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: टमाटर के दास 100 रुपये प्रति किलो, मांग कम होने से दुकानदार भी बेचने से कर रहे परहेज
Thu, 25 Nov 2021 04:45 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:45 PM IST
सार
सब्जियों के इस सीजन में लगातार महंगा हो रहा टमाटर लोगों के रसोईघर से दूर होने लगा है। जम्मू में इसकी कीमत 80 से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चल रही है। महंगा होने के कारण कई दुकानदारों ने इसे बेचना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
सब्जियां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के बाजारों में इन दिनों सब्जियों में सबसे ज्यादा महंगा टमाटर मिल रहा है। इसके रेट 100 रुपये प्रति किलो के करीब हो गए हैं। बाजार में सब्जी विक्रेताओं की निगरानी नहीं होने और रोजाना 70 फीसदी कम सप्लाई की वजह से टमाटर ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। आम तौर पर 20 से तीस रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
जम्मू की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी नरवाल में टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, लेकिन रिटेल में दुकानदार इसके 100 रुपये प्रति किलो वसूल रहे हैं। कहीं-कहीं पर 80 रुपये किलो भी जरूर बिक रहा है। दुकानदार कहते हैं कि वह मंडी से ही 80 रुपये किलो लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में सब्जियों के दाम
मटर 80, गोभी 30, कड़म 20, मूली 20, आलू 30, बैंगन 30, टमाटर 80-100, प्याज 30, फलियां 80, पालक 20, सरसों 20, गाजर 30