फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: This year also there was no fair of Mata Kheer Bhavani, youth clubs in 4290 panchayats will solve the issues of youth, including five big news

जम्मू-कश्मीर: इस साल भी नहीं लगा माता खीर भवानी का मेला, 4290 पंचायतों में यूथ क्लब से युवाओं के मुद्दे होंगे हल समेत पांच बड़ी खबरें

Fri, 18 Jun 2021 04:41 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 18 Jun 2021 04:41 PM IST
सार

कश्मीर में सदियों से चले आ रहे माता खीर भवानी के मेले पर लगातार दूसरे वर्ष भी कोरोना की मार पड़ी है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी मेला आयोजित नहीं हुआ। वहीं जम्मू-कश्मीर की सभी 4290 पंचायतों में यूथ क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही आधुनिकीकरण की गति में ई-वेस्ट के बढ़ते खतरों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में इसकी निगरानी को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: This year also there was no fair of Mata Kheer Bhavani, youth clubs in 4290 panchayats will solve the issues of youth, including five big news
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में सदियों से चले आ रहे माता खीर भवानी के मेले पर लगातार दूसरे वर्ष भी कोरोना की मार पड़ी है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी मेला आयोजित नहीं हुआ। लेकिन जो श्रद्धालु मंदिर पहुंचे उसे कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन करने की अनुमति दी गई। बता दें कि 90 के दशक के बाद से कश्मीर में बिगड़े हालातों के दौर में भी मेले का भव्य आयोजन होता रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की सभी 4290 पंचायतों में यूथ क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। साथ ही उनके मुद्दे हल करने में सहायता की जाएगी। पहले चरण में साढ़े 22 हजार युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इस पर सरकार 12 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह फैसला उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई मिशन यूथ की गवर्निंग बॉडी की बैठक में किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


आधुनिकीकरण की गति में ई-वेस्ट के बढ़ते खतरों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में इसकी निगरानी को बढ़ाया गया है। अब सरकारी व निजी स्तर पर ई-वेस्ट के बल्क उपभोक्ताओं को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) को वार्षिक रिपोर्ट देनी होगी। इसमें ई-वेस्ट से जुड़े प्रबंधन का सारा ब्योरा देना होगा। ई वेस्ट के मानकों पर खरा न उतरने वाले संस्थानों को बंद करने का प्रावधान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड महामारी के कारण धीमी हुई भर्ती प्रक्रिया को एक नई गति देते हुए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस में 800 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप-राज्यपाल ने पुलिस, जेल और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभागों में सभी अराजपत्रित स्तर के पदों की चयन प्रक्रिया का जिम्मा सेवा चयन बोर्ड को सौंपा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....


जम्मू संभाग के कठुआ जिले में वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेजी से जारी है। अब कर्मचारियों को वेतन हासिल करने के लिए हर हाल में 30 जून से पहले वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य होगा। जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने इसे लेकर संबंधित डीडीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed