फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: इस साल भी नहीं लगा माता खीर भवानी का मेला, कोविड प्रोटोकॉल के तहत लोगों ने किए दर्शन

Fri, 18 Jun 2021 01:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Mata Kheer Bhawani Fair which have been going on for centuries in Kashmir
मां खीर भवानी मंदिर - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में सदियों से चले आ रहे माता खीर भवानी के मेले पर लगातार दूसरे वर्ष भी कोरोना की मार पड़ी है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी मेला आयोजित नहीं हुआ। लेकिन जो श्रद्धालु मंदिर पहुंचे उसे कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन करने की अनुमति दी गई। बता दें कि 90 के दशक के बाद से कश्मीर में बिगड़े हालातों के दौर में भी मेले का भव्य आयोजन होता रहा है। 



माता राजन्य देवी जिन्हें माता खीर भवानी के नाम से भी बुलाया जाता है, का मेला शुक्रवार को लगना था। इसको लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। मेले का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर किया जाता है। विभाग की तरफ से मंदिर परिसर में बने गेस्ट हाउस और सराय में सैनिटाइजेशन का काम किया गया। मंदिर के आसपास बने कुंड और नदी की भी सफाई का काम पूरा किया गया।
 

Mata Kheer Bhawani Fair which have been going on for centuries in Kashmir
माता खीर भवानी मंदिर - फोटो : बासित जरगर

प्रशासन द्वारा मेले को लेकर कोई भी औपचारिक बयान जारी न करने को लेकर हजारों श्रद्धालु असमंजस में दिखे। उनका कहना है कि अगर मेले का आयोजन नहीं किया जाना था तो उसको लेकर स्पष्ट रूप से बयान जारी किया जाना चाहिए था, क्योंकि हजारों श्रद्धालु साल भर इस मेले में शामिल होने के लिए इंतजार में रहते हैं।


 
Mata Kheer Bhawani Fair which have been going on for centuries in Kashmir
माता खीर भवानी मंदिर - फोटो : बासित जरगर

इस बीच कुछ श्रद्धालु जम्मू से यहां पहुंचे। जम्मू के रविंदर कौल ने बताया कि वह दो दिन पहले यहां पहुंच गए। सरकार ने मेले की अनुमति नहीं दी है, लेकिन अगर कोई आता है उसे प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं एक अन्य कश्मीरी पंडित ओमकारनाथ शास्त्री ने कहा कि इन हालातों में मेले का आयोजन काफी मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mata Kheer Bhawani Fair which have been going on for centuries in Kashmir
माता खीर भवानी मंदिर - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने निराशा जताई कि मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में जाने पर पाबंदी है लेकिन शराब की दुकानें खुली हैं और वहां कोई एसओपी का पालन नहीं हो रहा है। जम्मू से अनुपम भान ने फोन पर बताया कि सरकार को सीधे तौर पर बयान जारी करना चाहिए था ताकि कश्मीर के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।


 
विज्ञापन
Mata Kheer Bhawani Fair which have been going on for centuries in Kashmir
माता खीर भवानी मंदिर - फोटो : बासित जरगर

वहीं गांदरबल जिले की जिला उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने मेला खीर भवानी मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठक की, जिसमें कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि डीडीएमए की ओर से जो भी दिशा निर्देश हैं उनका पालन करते हुए श्रद्धालुओं को अनुमति दी जाएगी। पूरी तरह से एसओपी का पालन कराया जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जो कोई श्रद्धालु आएगा उसे प्रोटोकॉल के तहत अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या हर वर्ष की तरह भव्य मेला आयोजित करने की अनुमति है तो उन्होंने कहा कि जो हालात बने हुए हैं ऐसे में उस तरह का आयोजन करने की अनुमति नहीं है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed