फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth clubs will be formed in all 4290 panchayats of Jammu and Kashmir, issues of youth will be resolved

जम्मू-कश्मीर: सभी 4290 पंचायतों में बनेंगे यूथ क्लब, युवाओं के मुद्दे होंगे हल

Fri, 18 Jun 2021 03:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 03:00 PM IST
सार

पहले चरण में साढ़े 22 हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा। सरकार इस पर 12 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जम्मू व श्रीनगर में दो स्टेट ऑफ आर्ट कोचिंग सेंटर खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

विज्ञापन
Youth clubs will be formed in all 4290 panchayats of Jammu and Kashmir, issues of youth will be resolved
4290 पंचायतों में यूथ क्लब का गठन किया जाएगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की सभी 4290 पंचायतों में यूथ क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। साथ ही उनके मुद्दे हल करने में सहायता की जाएगी। पहले चरण में साढ़े 22 हजार युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इस पर सरकार 12 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह फैसला उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई मिशन यूथ की गवर्निंग बॉडी की बैठक में किया गया।

विज्ञापन

 
बैठक में यह भी तय किया गया कि जम्मू व श्रीनगर में दो स्टेट ऑफ आर्ट कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। इसमें सिविल और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की परवाज योजना के तहत तैयारी कराई जाएगी। मिशन यूथ के तहत डेंटल सर्जन को क्लीनिक खोलने के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। पहले चरण में 400 डेंटल सर्जन तथा 800 पैरामेडिक्स को योजना के तहत चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने हिदायत दी कि युवाओं से जुड़ी योजनाओं के जमीन पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने वर्तमान की योजनाओं को इस योजना में समाहित करने को कहा ताकि बेहतर परिणाम सामने आ सकें। स्वास्थ्य, शिक्षा, अर्थव्यवस्था व रोजगार कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिसके जरिये युवा केंद्र शासित प्रदेश के सतत विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने जम्मू व बारामुला के इनोवेशन, इंक्यूबेशन व ट्रेनिंग सेंटर में प्रतिष्ठित संगठनों व कारपोरेट घरानों को शामिल करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक रूप से अक्षम युवाओं के कल्याण के लिए पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें 18 से 35 साल के 5000 युवाओं को शामिल किया जाएगा। इन्हें डिजिटल वर्ल्ड के साथ जोड़ने के साथ ही आजीविका में सहायता तथा बैंकिंग व वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। समुदाय स्तर पर उद्यमिता विकसित करने के लिए वर्ष 2021-22 में 50 माडल समुदाय उद्यमिता यूनिट स्थापित किए जाएंगे। क्लीनिकल मैनेजमेंट में एक हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने की हिदायत दी गई। 
 

जम्मू व श्रीनगर में मिशन यूथ सेंटर होगा स्थापित

उप-राज्यपाल ने मिशन यूथ के सीईओ को मनोरंजन की सुविधाओं के साथ जम्मू व श्रीनगर में मिशन यूथ सेंटर स्थापित करने को कहा। इसके अलावा शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रत्येक जिले में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने को कहा। सभी जिलों में युवा केंद्र स्थापित कर वहां युवाओं को गाइड करने के लिए वन स्टाप सुविधा केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। 

आठ जिले में खुलेंगे काउंसिलिंग सेंटर
उप-राज्यपाल ने युवाओं को मनोवैज्ञानिक और सामाजिक सहायता के लिए आठ जिलों में काउंसिलिंग सेंटर स्थापित करने को कहा। प्रत्येक संभाग के चार-चार जिलों में ये सेंटर स्थापित होंगे। 

क्रिकेट-फुटबाल के लिए एलजी रोलिंग ट्राफी दी जाएंगी
बैठक में मिशन यूथ के सीईओ डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने वार्षिक योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि तेजस्वनी योजना के तहत 2000 युवा महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे। मुमकिन के तहत युवाओं को लाभ मिलेगा। सभी 20 जिलों में ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक की क्रिकेट व फुटबाल प्रतियोगिता के लिए एलजी रोलिंग ट्राफी दी जाएंगी ताकि युवाओं का मनोरंजन होने के साथ ही सामाजिक जुड़ाव भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed