{"_id":"5c529e4abdec22297827a84a","slug":"jammu-and-kashmir-terrorists-lob-grenade-near-shairbagh-police-station-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, 3 सीआरपीएफ जवान और महिलाएं समेत 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, 3 सीआरपीएफ जवान और महिलाएं समेत 6 घायल
Thu, 31 Jan 2019 12:35 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में वीरवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें सीआरपीएफ का 3 जवान व 3 नागरिक घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। यह दक्षिणी कश्मीर में दूसरे दिन लगातार दूसरा हमला है।
जिले के शीरबाग पुलिस पोस्ट के पास वीरवार को आतंकियों ने ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा। इसमें सीआरपीएफ का तीन जवान व तीन महिला राहगीर समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ज्ञात हो कि बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के दमहाल हांजीपोरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया था। इसमें छह लोग जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
घाटी में पिछले कुछ दिनों से ग्रेनेड हमलों में तेजी आई है। आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर कई स्थानों पर हमले किए। खासकर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से हमले बढ़े हैं। बताते हैं कि 25 जनवरी से अब तक 20 से अधिक ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।
विज्ञापन
Jammu & Kashmir: Terrorists lob grenade near Shairbagh police station in Anantnag; More details awaited pic.twitter.com/VmP0nxlHIq
— ANI (@ANI) January 31, 2019विज्ञापन