{"_id":"608bd89b8ebc3e4d1212e559","slug":"jammu-and-kashmir-special-train-starts-between-prayagraj-udhampur-people-will-get-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रयागराज-उधमपुर के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू,लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रयागराज-उधमपुर के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू,लोगों को मिलेगी सुविधा
Fri, 30 Apr 2021 03:44 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 30 Apr 2021 03:44 PM IST
सार
रेलवे ने उस समय इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया है, जब अधिकांश ट्रेनें खाली जम्मू पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
रेल
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अतिरिक्त विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है। 04131-04132 प्रयागराज-उधमपुर-प्रयागराज सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 0413 प्रयागराज-उधमपुर 27 अप्रैल से 31 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार चलेगी।
विज्ञापन
प्रयागराज से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:45 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी में उधमपुर से 28 अप्रैल से एक अगस्त तक प्रत्येक बुधवार व रविवार को दोपहर 3:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना का असर: जम्मू विश्वविद्यालय में रोस्टर पर बुलाया जाएगा नॉन टीचिंग स्टाफ
विज्ञापन
ट्रेन दोनों ओर से जम्मू, पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ नगर, हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन में 2 टियर वातानुकूलित, 3 टियर, शयनयान और जनरल अरक्षित कोच होंगे। रेलवे ने उस समय इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया है, जब अधिकांश ट्रेनें खाली जम्मू पहुंच रही हैं।