{"_id":"608bb4848ebc3e245b1b49b7","slug":"corona-s-impact-non-teaching-staff-will-be-called-on-the-roster-at-the-university-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: जम्मू विश्वविद्यालय में रोस्टर पर बुलाया जाएगा नॉन टीचिंग स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: जम्मू विश्वविद्यालय में रोस्टर पर बुलाया जाएगा नॉन टीचिंग स्टाफ
Fri, 30 Apr 2021 01:10 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:10 PM IST
सार
टीचिंग स्टाफ को प्रत्येक सत्र के छात्रों और शोधार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई को सुचारू रूप से देखरेख करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना महामारी से बिगड़ते हालात के बीच जम्मू विश्वविद्यालय का नॉन टीचिंग स्टाफ संबंधित अधिकारियों की देखरेख में घर बैठकर ऑनलाइन काम कर रहा है। अब एक मई से नॉन टीचिंग स्टाफ को रोस्टर पर विश्वविद्यालय में आकर ऑफलाइन काम करने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल ही में जारी अधिसूचना में बताया कि ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहा। सभी विभागों के अध्यक्ष और नियंत्रक अधिकारी कोविड एसओपी का पालन करते हुए नॉन टीचिंग स्टाफ को ऑफलाइन काम करवाने के लिए लगातार रोस्टर पर विवि में बुलाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन से कारोबार हो रहा बुरी तरह प्रभावित, दुकानदार परेशान
विज्ञापन
ऑफलाइन काम करने वाले कर्मचारियों की हाजिरी का भी मूल्यांकन किया जाएगा। सभी कर्मचारियों को हर वक्त मोबाइल फोन ऑन रखने के लिए कहा गया है। कर्मियों के लिए विश्वविद्यालय में सैनिटाइजर के साथ तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
टीचिंग स्टाफ को प्रत्येक सत्र के छात्रों और शोधार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई को सुचारू रूप से देखरेख करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की नई गाइडलाइन समय-समय पर जारी होती रहेंगी।