फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Special DG of CRPF inspected the site of handwara encounter

सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी ने हमले वाली जगह का लिया जायजा, बोले-हमारे जवानों ने डटकर किया मुकाबला

Tue, 05 May 2020 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir Special DG of CRPF inspected the site of handwara encounter
हंदवाड़ा आतंकी हमला - फोटो : साकिब नबी
सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी जुल्फिकार ने हंदवाड़ा में सोमवार को सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले वाली जगह का दौरा किया और जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान सीआरपीएफ के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने डटकर मुकाबला किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वे शहीद हो गए। बता दें कि हंदवाड़ा के वंगाम में सोमवार को सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए स्पेशल डीजी ने कहा कि जो लोग इस हमले के पीछे हैं उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमले में स्टील बुलेट्स के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब ऑपरेशनल बातें हैं जो साझा नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्थानीय युवक की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि क्रॉस फायरिंग में स्थानीय युवक की मौत मामले की जांच चल रही है।
 

रात भर जारी रहा तलाशी अभियान

एक अधिकारी ने बताया कि रात भर कुछलू, बहरामपोरा, साइपोरा, गोरिपोरा, रेशीपोरा, वंगाम, बदरा, रेनन, आदि में सर्च ऑपरेशन जारी था।  

क्रॉस फायरिंग में मारे गए युवक को शीरी में दफनाया
इसी बीच जवानों और आतंकियों के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में मारे गए 14 वर्षीय उमर भट्ट को बारामुला के शीरी में दफनाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक को
अभिभावकों की मौजूदगी में दफनाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए जनाजे में इक्कठा होने वाली भीड़ को रोकने के लिए ये कदम उठाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed