फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Social Welfare Department 918 Supervisors and Assistants terminated

कार्रवाई: समाज कल्याण विभाग के 918 सुपरवाइजर-सहायकों की सेवाएं समाप्त, पूर्व उप-मुख्यमंत्री का पीआरओ बर्खास्त

Sat, 11 Sep 2021 10:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 10:09 AM IST
सार

समाज कल्याण विभाग के 918 सहायकों से लेकर सुपरवाइजर तक की सेवाएं जम्मू-कश्मीर सरकार ने समाप्त कर दी हैं। प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ताराचंद के पीआरओ रह चुके केवल कृष्ण शर्मा की भी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Social Welfare Department 918 Supervisors and Assistants terminated
सचिवालय, जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाज कल्याण विभाग के 918 सहायकों से लेकर सुपरवाइजर तक की सेवाएं प्रदेश सरकार ने समाप्त कर दी हैं। बिना स्वीकृत पदों पर पिछली सरकारों में इन्हें नियुक्त किया गया था। पिछले लगभग 20 साल से इन अस्थायी कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान किया जा रहा था। समाज कल्याण विभाग की ओर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान की अध्यक्षता में गत 27 अगस्त को हुई बैठक में यह तय किया गया था कि आईसीडीएस के फील्ड कर्मचारियों की ओर से अनाधिकृत तरीके रखे गए 918 हेल्परों- सुपरवाइजरों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएं। इन सभी पदों की स्वीकृत के बगैर नियुक्त किया गया था। सरकार ने मिशन डायरेक्टर को पहले ही पत्र लिखकर इनकी सेवाएं एक सितंबर से तत्काल प्रभाव से समाप्त करने को कहा गया था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- राहुल के बड़े बयान: 'ज्ञान धन और बल' से भाजपा-आरएसएस पर किए वार, पुरखों को यादकर जोड़े दिल के तार    
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया था कि इन्हें बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमित के समय-समय पर रखा गया। आदेश में यह भी कहा गया है कि सलाहकार तथा प्रशासनिक सचिव की ओर से यह साफ तौर पर कहा गया है कि यदि कोई फील्ड एजेंसी इनकी सेवाओं को 31 अगस्त के बाद जारी रखता है तो वह व्यक्तिगत रूप से इनके देय के भुगतान के लिए जिम्मेदार होगा। साथ ही ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी जाएगी।
 

पूर्व डिप्टी सीएम का पीआरओ सरकारी सेवा से बर्खास्त

प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ताराचंद के पीआरओ रह चुके केवल कृष्ण शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वन विभाग में वन रक्षक के पद पर तैनात केवल शर्मा निलंबित चल रहे थे। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त होने के चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया है। ज्ञात हो कि आय से अधिक संपत्ति मामले में भी केवल के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed