फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल के बड़े बयान: 'ज्ञान धन और बल' से भाजपा-आरएसएस पर किए वार, पुरखों को यादकर जोड़े दिल के तार

Fri, 10 Sep 2021 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi jammu visit target modi government and said i and my family is kashmiri pandit
राहुल गांधी का जम्मू दौरा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल माता वैष्णो देवी की भक्ति में डूबे दिखे। केंद्र सरकार पर प्रहार करने के लिए भी राहुल ने माता के तीन रूपों का वर्णन किया। इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने रिश्तों और पारिवारिक जड़ों को भी याद किया। 



राहुल गांधी ने कहा कि जब भी मैं जम्मू-कश्मीर आता हूं, मुझे लगता है कि मैं घर आ गया हूं। मेरे परिवार का जम्मू-कश्मीर से पुराना रिश्ता है। राहुल ने 'जय माता दी' के जयघोष से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं एक महीने में दो बार जम्मू-कश्मीर आया हूं और जल्द ही लद्दाख भी जाना चाहता हूं। मैंने श्रीनगर में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में आते ही मुझे लगता है कि मैं घर आया हूं। ये प्रदेश(यूटी) पहले राज्य था, इसका मेरे परिवार से पुराना रिश्ता है।

rahul gandhi jammu visit target modi government and said i and my family is kashmiri pandit
राहुल गांधी का जम्मू दौरा - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने कहा कि यहां आकार मुझे बहुत खुशी होती है। लेकिन दुख इस बात का है कि जो आपकी संस्कृति है, उसे भाजपा और आरएसएस तोड़ने का काम कर रही है। इस सरकार ने जम्मू-कश्मीर के भाईचारे पर आक्रमण किया है।

rahul gandhi jammu visit target modi government and said i and my family is kashmiri pandit
राहुल गांधी का जम्मू दौरा - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने कहा कि माता वैष्णो देवी के धाम में दुर्गा जी, लक्ष्मी जी और सरस्वती जी विराजमान हैं। दुर्गा वो शक्ति हैं जो रक्षा करती हैं। लक्ष्मी जी लक्ष्य को पूरा करती हैं और सरस्वती जी ज्ञान देती हैं। ये तीनों शक्तियां जब घर और देश में होती हैं तो तरक्की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rahul gandhi jammu visit target modi government and said i and my family is kashmiri pandit
राहुल गांधी का जम्मू दौरा - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी, नोटबंदी और किसानों के लिए लाए गए कानूनों से भारत में माता लक्ष्मी की शक्ति घटी है। हिंदुस्तान के हर संस्थान में आरएसएस के लोग बैठाए गए हैं, जिससे माता सरस्वती की शक्ति घटी है। लोगों को भाजपा से सवाल पूछना चाहिए कि माता की शक्तियों को आप क्यों नष्ट कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
rahul gandhi jammu visit target modi government and said i and my family is kashmiri pandit
राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद - फोटो : बासित जरगर

राहुल गांधी ने कहा कि आज मैंने अपने कश्मीरी पंडित भाइयों से बात की। उन्होंने बताया कि भाजपा ने हम लोगों से केवल छलावा किया है। मैं अपने कश्मीरी पंडित भाइयों को विश्वास दिलाता हूं कि हम आपकी मदद करेंगे। मैं भी कश्मीरी पंडित हूं, मेरा परिवार भी कश्मीरी पंडित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed