फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Seven terrorists eliminated in last 34 hours, tight security arrangements along LoC

जम्मू-कश्मीर: पिछले 34 घंटों में सात आतंकियों का खात्मा, एलओसी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Tue, 12 Oct 2021 03:58 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 12 Oct 2021 03:58 PM IST
सार

सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के फेरीपोरा में सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Seven terrorists eliminated in last 34 hours, tight security arrangements along LoC
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पिछले 34 घंटों में सुरक्षाकर्मियों ने सात आतंकियों को ढेर कर दिया है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिवधियों में काफी बढ़ोतरी हुई है। आतंकियों द्वारा पिछले दिनों कई नागरिकों की हत्या की गई है। पुलिस और सुरक्षाबल द्वारा लगातार आतंकियों का खात्मा करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें उन्हें काफी हद तक कामयाबी भी मिलती नजर आ रही है।

विज्ञापन


दो आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। एक आतंकी अनंतनाग और एक बांदीपोरा में मारा गया है। बांदीपोरा में मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था।
विज्ञापन


शोपियां में हुई पहली मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान गंदेरवाल निवासी मुख्तार शाह के तौर पर हुई है। फिलहाल बाकी दो की भी शिनाख्त की जा रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की थी लेकिन आतंकियों ने सरेंडर की अपील को खारिज कर फायर झोंक दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इन्हें ढेर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां के तुलरन में तीन आतंकियों के खात्मे के बाद फेरीपोरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

शोपियां में हुई दूसरी मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के फेरीपोरा में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed