फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Search for 16 thousand kanals of land for investors, identification of land done in many villages around Jammu airport

जम्मू-कश्मीर: निवेशकों के लिए 16 हजार कनाल भूमि की तलाश, जम्मू एयरपोर्ट के आसपास के कई गांवों में की गई भूमि की शिनाख्त

Sat, 31 Jul 2021 08:07 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 31 Jul 2021 08:07 PM IST
सार

गैर जरूरी जमीन को राजस्व विभाग को वापस किया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Search for 16 thousand kanals of land for investors, identification of land done in many villages around Jammu airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक संपदाओं का निर्माण किया जा रहा है। देश-विदेश के निवेशकों के लिए जम्मू और कश्मीर में 16 हजार कनाल भूमि की तलाश की जा रही है। इसमें जम्मू संभाग में 8 हजार कनाल जमीन तलाशने का लक्ष्य रखा गया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को अब तक 22 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इसमें जम्मू संभाग में 12 हजार और कश्मीर में 10 हजार कनाल जमीन की मांग की गई है। लेकिन मांग के मुताबिक विभाग के पास जमीन की अभी कमी है।

विज्ञापन


इसके लिए प्रयास बढ़ाए जा रहे हैं। उद्योग विभाग जम्मू संभाग के सांबा, कठुआ और उधमपुर के अलावा अन्य जिलों में भूमि की तलाश कर रहा है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में अधिकांश भूमि पहाड़ी, गैर मुमकिन खड्ड और गैर मुमकिन दरिया के पास मिल रही है। जिसमें निवेशक अधिक रुझान नहीं दिखा रहे हैं। इसके लिए विभाग अब सरकारी और निजी भूमि के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


कई स्थानीय लोगों ने खुद की जमीन पर औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की इच्छा जताई है, जिसके लिए विभाग उद्योग और अधिग्रहण भूमि प्रक्रिया से जुड़े नियमों में संशोधन करने की तैयारी कर रहा है, ताकि निजी स्तर पर अधिक भूमि मिल सके। जम्मू में एयरपोर्ट के पास कई गांवों में भूमि की शिनाख्त की गई है। यहां नई औद्योगिक संपदाओं का निर्माण करने की योजना है। पहाड़ी, दरिया और खड्ड क्षेत्र में विभाग को मिली गैर जरूरी भूमि को राजस्व विभाग को वापस करने की तैयारी की जा रही है। निवेशकों के लिए शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक भूमि तलाशने के उचित प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के 600 एसपीओ नहीं किए जा सके स्थायी, दो साल से कर रहे इंतजार

औद्योगिक क्षेत्र में जल्द नए बदलाए होंगे : प्रमख सचिव
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द औद्योगिक क्षेत्र में नए बदलाव नजर आएंगे। इसके लिए कई नई गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। जम्मू और कश्मीर में उचित स्थान पर भूमि की तलाश की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक निवेशकों को लाया जा सके।

एक हजार कनाल भूमि आवंटित की
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने हाल ही में सांबा और कठुआ जिले में नए उद्योग लगाने के लिए करीब एक हजार कनाल भूमि का आवंटन किया है। इसमें 1548 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं को शुरू किया जाना है, जिसमें पांच हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं में 50 से 200 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव है। इसी तरह कश्मीर में 144.66 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं के लिए भूमि का आवंटन किया है।

सहर लोगेट में औद्योगिक क्षेत्र बनेगा
प्रदेश प्रशासनिक परिषद (एसएसी) ने हाल ही में कठुआ जिले के सहर लोगेट में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की मंजूरी दी है। तीन साल की समय अवधि वाली इस परियोजना के तहत जम्मू-कश्मीर लघु उद्योग विकास निगम (सिकॉप) 63.60 करोड़ रुपयों की लागत से 900 कनाल भूमि बैंक विकसित करेगा। इसमें कई प्रकार की व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। यह औद्योगिक संपदा नई नीति के तहत विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed