{"_id":"61055686e8b6707bb40a409f","slug":"jammu-and-kashmir-600-spos-of-the-state-could-not-be-made-permanent-waiting-since-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के 600 एसपीओ नहीं किए जा सके स्थायी, दो साल से कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के 600 एसपीओ नहीं किए जा सके स्थायी, दो साल से कर रहे इंतजार
Sat, 31 Jul 2021 07:26 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:26 PM IST
सार
एसपीओ को अलग-अलग कोटे से स्थायी करने के लिए हो चुके हैं इंटरव्यू।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस महकमे में तैनात एसपीओ को अलग-अलग कोटों से स्थायी किया जाना है। लेकिन दो साल से इनकी फाइल पुलिस मुख्यालय में धूल फांक रही है। ऐसे 600 एसपीओ हैं, जो इंतजार में हैं। हालांकि, प्रदेश में 25 हजार एसपीओ हैं। जानकारी के अनुसार 600 एसपीओ में 250 एसपीओ आईटीआई किए हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ खेल कोटे से हैं, 200 से ज्यादा आतंकी ऑपरेशन में शामिल हैं और कुछ अन्य कोटों से। इन लोगों को पुलिस महकमे में स्थायी कर्मी के तौर पर फालोअर या कांस्टेबल बनाया जाना है। अलग-अलग जिलों से प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सिर्फ अब महकमे की मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सब इंस्पेक्टरों की नियुक्तियों को हाईकोर्ट ने सही ठहराया, कहा- भर्ती में कोई धांधली नहीं हुई
विज्ञापन
कुछ एसपीओ ने बताया कि दो साल से उनकी फाइलें पुलिस मुख्यालय में हैं। लेकिन इस पर कुछ नहीं हो रहा। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद भी स्थायी नहीं किया जा रहा। इसे लेकर डीजीपी दिलबाग सिंह से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।