फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir police Border battalion will strengthen security Border battalion written examination will be held in July

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा को पुख्ता करेगी पुलिस की बॉर्डर बटालियन, जुलाई में होगी लिखित परीक्षा

Tue, 06 Jul 2021 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 10:41 AM IST
सार

लद्दाख में भी जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद जुलाई में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसकी तय तिथि जल्द घोषित होगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir police Border battalion will strengthen security Border battalion written examination will be held in July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल से अटकी पुलिस की बॉर्डर बटालियन और महिला बटालियन की भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। यदि कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक न दी तो अगले दो महीने में इन बटालियनों को नए कर्मी मिल जाएंगे। इससे प्रदेश में महिला पुलिस कर्मियों की कमी तो दूर होगी ही, साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी के अधीन आने वाले पुलिस स्टेशनों और चौकियों की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

विज्ञापन

 
सरहदी इलाकों में पिछले कुछ समय से आतंकी और पाकिस्तानी सेना की गतिविधियां काफी बढ़ी हैं। इस पर अंकुुश लगाने के लिए मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार दो महिला बटालियन और दो बॉर्डर बटालियन की भर्ती होनी है। दोनों बटालियनों में 1400 पद हैं। इन बटालियनों की भर्ती में जम्मू संभाग के अभ्यर्थियों का फिजिकल हो चुका था।
विज्ञापन


कश्मीर और लद्दाख संभाग के आवेदक बच गए थे। लेकिन कोविड की वजह से यह प्रक्रिया शुुरू नहीं हो सकी। अब यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस भर्ती के चेयरमैन एडीजीपी एसडी सिंह जमवाल का कहना है कि कोविड की वजह से फिजिकल ही हुआ था, वो भी जम्मू संभाग के लिए। अब कश्मीर में फिजिकल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद क्या करें?: इस उलझन में हैं तो ध्यान दें, यहां बताया जा रहा है सफलता का मार्ग    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed