{"_id":"60e3d5e6ef0399742d666913","slug":"iim-jammu-making-students-of-class-10th-to-12th-aware-of-their-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के बाद क्या करें?: इस उलझन में हैं तो ध्यान दें, यहां बताया जा रहा है सफलता का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के बाद क्या करें?: इस उलझन में हैं तो ध्यान दें, यहां बताया जा रहा है सफलता का मार्ग
Tue, 06 Jul 2021 09:32 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:32 AM IST
सार
आईआईएम के निदेशक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईएम ने 10 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न पहलू के प्रति जागरूक करने के लिए पांच दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम द समर स्कूल का आयोजन किया है। ऑनलाइन कार्यक्रम में देश भर से 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
पांच दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आईआईएम की ओर से शुरू किए पूर्वस्नातक कोर्स के बारे में बताया जा रहा है। 12वीं के बाद अकसर बच्चे बीटेक या स्नातक से जुड़े कोर्स में एडमिशन लेते हैं, जागरूकता के अभाव के कारण वह करियर के विभिन्न अवसर के बारे में नहीं जान पाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में आईआईएम जम्मू ने बच्चों के लिए इस ऑनलाइन कार्यक्रम को शुरू किया है। आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय के मार्गदशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उप-राज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ये नजारा हैरान कर देगा: आपने कभी देखा है तैरता हुआ बाजार? अगर नहीं तो देखिए इस सब्जी मंडी की तस्वीरें