फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Police and SAI raided the office of an English newspaper in Jammu

Jammu: पुलिस और SIA का अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में छापा, एके-47 और पिस्टल की गोली व ग्रेनेड का लीवर बरामद

Thu, 20 Nov 2025 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Nov 2025 03:16 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गुरुवार को देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर छापा मारा। टीम कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Police and SAI raided the office of an English newspaper in Jammu
Jammu and Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जम्मू में एक अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में छापामारी की है। अखबार के ऑफिस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, देश के खिलाफ नफरत फैलाने और संप्रभुता को खतरा पहुंचाने के आरोप हैं। साई की एफआईआर में अंग्रेजी अखबर कश्मीर टाइम्स की एडिटर का नाम भी है, उनके लिंक्स और गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा सकती है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एसआईए की छापेमारी के दौरान कश्मीर टाइम्स न्यूज पेपर कार्यालय जम्मू में तलाशी अभियान के दौरान एके-47 और पिस्तौल के कुछ राउंड और ग्रेनेड का एक लीवर बरामद किया गया है।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गुरुवार को देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर छापा मारा। एक अधिकारी ने कहा कि अखबार के खिलाफ "देश के हितों के खिलाफ एक्टिविटीज़ का महिमामंडन" करने का केस दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि SIA के अधिकारियों ने अखबार की जगह और कंप्यूटर की पूरी तलाशी ली। पब्लिकेशन और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, और उनसे पूछताछ हो सकती है।

श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में व्यापक छापामारी
दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में दो दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने एक बड़े आतंकी साजिश मामले में कार्रवाई की थी। श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में व्यापक छापामारी की है।
 

सूत्रों के अनुसार, श्रीनगर के शिरीन बाग स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भी छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। सीआईके ने आतंकवाद में शामिल और आतंकवादियों का महिमामंडन करने तथा आतंकवादी समूहों में भर्ती के उद्देश्य से कट्टरपंथ फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक नए मामले में तलाशी ली गई थी। तलाशी के लिए कोर्ट से सर्च वारंट भी लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed