{"_id":"6102e9d974f31c232b7573b3","slug":"jammu-and-kashmir-pakistani-drone-hovered-in-mawa-village-of-samba-fired-by-bsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सांबा के मावा गांव में मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सांबा के मावा गांव में मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा
Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM IST
सार
ड्रोन सदोह गांव के रास्ते सीमा में घुसा, फायरिंग के बाद रिगाल गांव से लौट गया। अरनिया में भी आसमान में दिखी लाल और हरी रोशनी।
विज्ञापन
ड्रोन हमला
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमावर्ती गांव मावा में वीरवार शाम को पाकिस्तानी ड्रोन घुस आया, जिसे बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ा। ड्रोन रिगाल गांव की सीमा से पाकिस्तान वापस लौट गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार वीरवार शाम करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी ड्रोन सदोह गांव के रास्ते भारतीय सीमा मे घुसा और मावा गांव के ऊपर मंडराने लगा। हरकत में आई बीएसएफ की 173वीं वाहिनी के जवानों नें चार राउंड फायर किए। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया।
विज्ञापन
स्थानीय युवाओं के अनुसार उन्होंने मावा पुलिस चौकी के ऊपर एक लाल लाइट को देखा था। कुछ देर के लिए ड्रोन एक जगह ठहरा रहा। बाद में रिगाल गांव की सीमा की ओर बढ़ गया। वहीं अरनिया सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र कदोयाल में वीरवार शाम सवा आठ बजे ड्रोन जैसी चीज दिखने से सनसनी फैल गई। लोगों के अनुसार आसमान में लाल और हरी रोशनी वाली कोई चीज मंडरा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अरनिया में दिखा ड्रोन, आसमान में लाल और हरी रोशनी दिखने से फैली सनसनी
विज्ञापन
लोग इसे ड्रोन ही बता रहे हैं, जो गांव कदोयाल से होता हुआ जबोयाल की तरफ चला गया। हालांकि बीएसएफ और अन्य एजेंसियां ड्रोन दिखने की बात से इनकार कर रही हैं। पता चला है कि लाल और हरी रोशनी वाली चीज एयरक्राफ्ट है और इसे बुधवार को भी बिश्नाह इलाके में देखा गया था। बताया जा रहा है कि इसे एयरफोर्स में हाल ही में शामिल किया गया है। इसका अभी ट्रायल चल रहा है।