{"_id":"6102dff217016d611f00a638","slug":"jammu-and-kashmir-drone-seen-in-arnia-red-and-green-light-seen-in-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अरनिया में दिखा ड्रोन, आसमान में लाल और हरी रोशनी दिखने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अरनिया में दिखा ड्रोन, आसमान में लाल और हरी रोशनी दिखने से फैली सनसनी
Thu, 29 Jul 2021 10:35 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:35 PM IST
सार
वहीं बीएसएफ ने ड्रोन होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमावर्ती क्षेत्र कदोयाल में वीरवार शाम सवा आठ बजे ड्रोन जैसी चीज दिखने से सनसनी फैल गई। लोगों के अनुसार आसमान में लाल और हरी रोशनी वाली कोई चीज मंडरा रही थी। लोग इसे ड्रोन ही बता रहे हैं, जो गांव कदोयाल से होता हुआ जबोयाल की तरफ चला गया। हालांकि बीएसएफ और अन्य एजेंसियां ड्रोन दिखने की बात से साफ इनकार कर रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा बढ़ाई, एक अगस्त से पुलिस अफसरों की छुट्टियां भी रद्द
विज्ञापन
वहीं पता चला है कि यह एयरक्राफ्ट है और इसे बुधवार को भी बिश्नाह इलाके में देखा गया था। इसकी आवाज भी बहुत अधिक होती है। यह जहां से गुजरता हैं वहां आवाज से इतनी कंपनी होती है कि घरों के दरवाजे तक हिल जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस एयरक्राफ्ट को एयरफोर्स में हाल ही में शामिल किया गया है। इसका अभी ट्रायल चल रहा है। यह एयरक्राफ्ट टैंकों को भी इधर-उधर ले जाने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन