{"_id":"60a8d1698ebc3e11545c20f3","slug":"jammu-and-kashmir-only-precaution-and-vaccine-can-be-prevent-one-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बस एहतियात और वैक्सीन से ही किया जा सकता है कोरोना से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बस एहतियात और वैक्सीन से ही किया जा सकता है कोरोना से बचाव
Sat, 22 May 2021 03:09 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 22 May 2021 03:09 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण से बचाव के दो ही तरीके हैं। पहला एहतियात और दूसरा वैक्सीन लगवाना।
विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर स्थित एसएमएचएस अस्पताल के मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार कौल का कहना है कि करीब डेढ़ साल से कोरोना संक्रमण ने मानवता के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इससे बचाव के लिए अभी तक केवल दो ही तरीके हैं। पहला एहतियात और दूसरा वैक्सीन लगवाना।
उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि कोविड की इस लहर पर नियंत्रण पाया जाए और जन जीवन को सामान्य बनाया जाए, लेकिन सरकार को लोगों के सहयोग से ही यह संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में वैक्सीन की मांग बहुत ज्यादा है और उत्पादन सीमित है।
ऐसे में लोगों को एहतियात व कोविड उपयुक्त व्यवहार करके ही खुद को सुरक्षित रखना है। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। अब तक कोरोना संक्रमण का कोई प्रभावी इलाज नहीं है। ऐसे में मास्क पहनकर, शारीरिक दूरी बनाकर व हाथों को बार-बार धोकर हम संक्रमण से खुद की व परिवार और समाज की सुरक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नई गठित समितियां सुनेंगी हाउसबोट मालिकों की समस्याएं
उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वह घरों पर ही रहें और बिना कारण कभी भी घर से बाहर न जाएं। जब तक कोरोना का खतरनाक दौर नहीं निकल जाता तब तक लोगों को संयम रखना चाहिए। हर किसी को कोविड एंटीजन या आरटीपीसीआर टेस्ट करवा लेना चाहिए ताकि भ्रम दूर हो जाए और अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो समय पर उपचार हो सके।