फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir, NIA team reviews international border in Samba, team reached after tunnel found

जम्मू-कश्मीरः एनआईए की टीम ने भी आईबी पर मिली सुरंग का लिया जायजा

Tue, 01 Sep 2020 12:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, NIA team reviews international border in Samba, team reached after tunnel found
सांबा में सीमा पर मिली सुरंग - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू संभाग में सांबा जिले के सीमावर्ती गांव बैनगलाड की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीते दिनों पाकिस्तानी रेजरों की मदद से घुसपैठ के लिए बनाई गई सुरंग को बीएसएफ के जवानों ने ढूंढ निकाला था। इसको लेकर एनआईए की टीम ने भी सोमवार को उक्त क्षेत्र का दौरा कर मंथन किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को बीएसएफ के जवानों के एक दल ने बैनगलाड सीमा के निकट एक सुंरग को ढूंढ निकाला। जो 170 मीटर भारतीय सीमा के अंदर थी और जमीन से 25 फीट नीचे थी। सुरंग की गोलाई दो से ढाई फीट है। इसके मुहाने पर सीमेंट के बैग लगे थे, जो पाकिस्तान के कराची व शकरगढ़ के कारखाने के बने हुए थे।
विज्ञापन


सुरंग मिलने पर सोमवार को एनआईए के एसपी राजेश सिंह व जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपी ऑपरेशन नरेश सिंह ने बैनगलाड की सीमा में निकाली गई सुरंग स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और हर पहलू पर गंभीरता से मंथन किया। वह काफी देर तक सीमा के अग्रिम क्षेत्र पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरोटा में बन टोल प्लाजा पर आतंकी मुठभेड़ में जो ट्रक चालक आतंकियों को बसंतर दरिया से बैठा कर ले गया था, उसके चालक को साथ लेकर एनआईए की टीम ने दो बार बसंतर दरिया के किनारों व सीमा तक गहन जांच की थी।


बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट तक भी एनआईए की टीम पहुंची थी। जबकि बीएसएफ के अधिकारियों का कहना था कि सीमा पर लगाई गई तार को कहीं से भी नहीं काटा गया है। इस पर एनआईए की टीम लौट गई थी। अब एक बार फिर से एनआईए की टीम पुख्ता जानकारी जुटाने के लिए सीमा पर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed