फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: NIA team reached terrorist Saroori's house, police has been searching for many years

जम्मू-कश्मीर: आतंकी सरूरी के घर पहुंची एनआईए की टीम, कई वर्षों से पुलिस कर रही है तलाश

Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
सार

दो साल पुराने हत्या के मामले में पत्नी और बच्चों से की पूछताछ।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: NIA team reached terrorist Saroori's house, police has been searching for many years
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

एनआईए की टीम शुक्रवार को तीन दशक से सक्रिय हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी मोहम्मद अमीन सरूरी उर्फ जहांगीर सरूरी के घर पहुंची और दो वर्ष पुराने हत्या के एक मामले में उसकी पत्नी और बच्चों से पूछताछ की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरूरी 2018 में कमरुल जमन की हत्या में शामिल था। एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस के साथ टंगवाड़ी स्थित उसके घर पहुंची। हांलाकि, जहांगीर को पुलिस कई वर्षों से तलाश रही है। जिला मुख्यालय में परिहार भाइयों व आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या के पीछे भी उसका हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: खेत में मिला पाक एयरफोर्स मॉडल का गुब्बारा, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि वह युवाओं को गुमराह कर आतंकी राह पर लाता है। सुरक्षा बलों को उसके बारे में कई बार सूचना मिली थी कि वह दच्छन, मढ़वा और वाड़वन इलाके में रहता है, कभी-कभी किश्तवाड़ भी आता है, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पिछले तीन दशक के दौरान उसके खिलाफ कई मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed